फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third phase of Vande Bharat Mission started, will not be able to go to airport to receive

फरमानः वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण शुरू, अपनों को रिसीव करने नहीं जा सकेंगे एयरपोर्ट

Tue, 16 Jun 2020 01:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 16 Jun 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Third phase of Vande Bharat Mission started, will not be able to go to airport to receive
फाइल फोटो
कोरोना वायरस की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई है। प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी शशांक आनंद को इस मिशन के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 8 मई से 14 जून के बीच शहर में विदेश से 198 लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विदेश से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए उनके परिवार के सदस्य नहीं जा सकते हैं। उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ही सड़क के माध्यम से लाया जाएगा और उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति के नियमों की अवहेलना करता है तो उसे डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सेक्शन 51 के तहत अधिकतम 2 साल की कैद, जुर्माना व दोनों दिया जा सकता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि विदेश से आने वाले अपने लोगों की जानकारी पहले ही नोडल ऑफिसर को प्रदान करें ताकि उन्हें एयरपोर्ट से लाने और क्वारंटीन करने संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि शहरवासी विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी ई-मेल psspst@chd.nic.in और फोन 0172-274007 व 2749797 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल के मुताबिक, जो भी विदेश यात्रा कर शहर वापस लौट रहे हैं, उन्हें 7 दिन के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद अगले 7 दिन के लिए उन्हें घर पर आइसोलेशन में रहना होगा। प्रशासन ने शहर के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट होटलों में क्वारंटीन करने की सुविधा दी है। इन सेंटरों में 7 दिन के दौरान सभी विदेश से लौटने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाता है।

रिपोर्ट के निगेटिव आने के बाद उन्हें 7 दिन के होम आइसोलेशन पर भेज दिया जाता है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही विमान सेवा बंद है, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों ने अपने एयरडिफेंस को बंद किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक है तो सरकार की ओर से ही विशेष विमानों को चलाया जा रहा है। अभी तक अमेरिका, ईरान, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, सऊदी अरब समेत दुनिया के कई देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है।


केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए इस मिशन के तहत पचास हजार से अधिक लोग देश वापस आ चुके हैं। इस मिशन के तहत सिर्फ विमान ही नहीं बल्कि नौसेना के युद्ध पोतों द्वारा भी लोगों को वापस लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed