Haryana Panchayat Election: तीसरे चरण के चुनाव का एलान, 22 व 25 नवंबर को होगा चार जिलों में मतदान
हरियाणा में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की घोषणा हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में शेष चार जिलों फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद के पंचायती राज चुनावों की घोषणा हो गई है। चारों जिलों में जिला परिषद, ब्लॉक समिति के लिए 22 नवंबर को और सरपंच-पंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, प्रदेशभर की कुल 22 जिला परिषदों और 143 ब्लाक समिति के परिणाम 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
सरपंच और पंच के चुनाव के परिणाम की घोषणा मतदान वाले दिन ही की जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। अब इन चारों जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू होगी। इससे पहले 9-9 जिलों में प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
- 11928 सीटें: जिला परिषद की 78, पंचायत समिति की 559, सरपंच 929 और पंच की 10362
- 2209949 मतदाता: 1185450 पुरुष और 1023341 महिलाएं
शेड्यूल
- 5 से 11 नवंबर तक नामांकन
- 12 नवंबर को दस्तावेजों की जांच
- 14 नवंबर को नामांकन वापसी
615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील बूथ
इन चारों जिलों में 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। हिसार जिले में 265 संवेदनशील और 360 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। इसी प्रकार, पलवल में 211, 295, फरीदाबाद में 84, 84 और फतेहाबाद जिले में 55 संवेदनशील और 42 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। नियमों के मुताबिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाता है।
ये हैं चारों जिलों के आंकड़े
- जिला सरपंच पंच पंचायत समिति जिला परिषद
- फरीदाबाद 100 1059 60 1229
- फतेहाबाद 259 2684 143 3104
- हिसार 307 3849 222 4408
- पलवल 263 2770 134 3187
- कुल 929 10362 559 11928
जिला परिषद में महिलाओं के लिए 19 सीटें आरक्षित
जिला परिषद की सीटों की बात करें तो कुल 78 सीटों में फरीदाबाद की 10, फतेहाबाद की 18, हिसार की 30 और पलवल की 20 हैं। इनमें से कुल 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इनमें अनुसूचित जाति की महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें फरीदाबाद में 2, फतेहाबाद 6, हिसार 7 और पलवल में 4 सीटें हैं। इसके अलावा, चारों जिलों में कुल 7 सीटें बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।