फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves took cash and goods worth five lakhs from factory after broke lock

फैक्टरी का ताला तोड़ पांच लाख की नकदी और सामान ले उड़े चोर

Sun, 09 Aug 2020 07:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves took cash and goods worth five lakhs from factory after broke lock
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक फैक्टरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पांच लाख की नकदी, एक ड्रिल मशीन, एक वेल्डिंग मशीन समेत अन्य सामान ले उड़े। सूचना पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार ने बताया कि वह मोहाली के फेज-11 स्थित मकान नंबर 285 में रहते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर 1043/ए में उनकी फैक्टरी है। बीते 7 अगस्त को रोजाना की तरह रात को फैक्टरी बंद कर वह घर चले गए। अगली सुबह करीब 10 बजे जब वह फैक्टरी पहुंचे तो ताला फैक्टरी का टूटा हुआ था। अंदर चेक करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और लक्कड़ की अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और एक ड्रिल मशीन, एक वेल्डिंग मशीन समेत कुछ अन्य सामान चोरी हुए थे। सूचना पर सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सिखों टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि पांच लाख रुपये फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए रखे गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed