फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves took away cash worth lakhs from Fab India and Organic India store in Sector-17.

Chandigarh News: सेक्टर-17 में फैब इंडिया व ऑर्गेनिक इंडिया स्टोर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर

Mon, 06 Nov 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash worth lakhs from Fab India and Organic India store in Sector-17.
चंडीगढ़। सेक्टर- 17 स्थित फैब इंडिया व ऑर्गेनिक इंडिया के स्टोर से अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को पता अगले दिन स्टोर खोलने के दौरान चला। स्टोर कर्मचारियों ने पाया कि गेट के शीशे तोड़े हुए हैं। जब कर्मचारियों ने स्टोर में रखी नकदी चेक की तो फैब इंडिया से आठ लाख 94 हजार रुपये व ऑर्गेनिक इंडिया स्टोर से 15 हजार की नकदी चोरी हुई थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहाली के खरड़ में रहने वाले सुशील कुमार ने सेक्टर- 17 थाने में स्टोर में हुई लाखों रुपए की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह मई 2023 से सेक्टर 17 एससीओ नंबर 50-51 में फैब इंडिया लिमिटेड में बतौर असिस्टेंट स्टोर इंचार्ज के तौर पर काम करता आ रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वहीं पर कंपनी के फैब इंडिया और ऑर्गेनिक इंडिया नाम से दो स्टोर है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 30 अक्तूबर को सुबह 9.35 बजे जब स्टोर खोला गया तो पाया गया कि कंपनी के ऑर्गेनिक इंडिया स्टोर के दरवाजे के शीशे किसी के द्वारा बुरी तरह तोड़े गए हैं। इस पर उन्हें स्टोर में चोरी होने का संदेह हुआ। उसके बाद स्टोर में चेक किया गया तो पता चला कि कंपनी के फैब इंडिया स्टोर से 8 लाख 78 हजार 442 रुपए और ऑर्गेनिक इंडिया स्टोर से 15 हजार 677 रुपए गायब हैं। इसके बाद मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed