फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thievery, tyre thievery, crime, police, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh

कार के टायर बदलवाने को नहीं थे पैसे, पड़ोसी के चुराए, CCTV में कैद

Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
thievery, tyre thievery, crime, police, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh
कार के टायर चोरी - फोटो : demo
अपनी गाड़ी का टायर खराब हुआ तो घर के पास ही खड़ी कार का एक टायर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में लगे सीसीटीवी में टायर चोरी करते हुए कैद हो गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर 35 निवासी अभिनव कौशल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 35 के रहने वाले सुमित सिंगला ने पुलिस को शिकायत दी कि काइनेटिक पर एक युवक आया और उसकी कार का एक टायर चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने पहले काइनेटिक का पता लगाया और उसके बाद आरोपी अभिनव को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि आरोपी लांडरा स्थित प्राइवेट कालेज का छात्र है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसकी गाड़ी का टायर खराब था। जिसे बदलवाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए आरोपी ने सेक्टर में खड़ी कार का टायर चोरी करने की सोची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed