फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thief arrested in Chandigarh due to alertness of neighbors

चंडीगढ़ में पड़ोसियों की सतर्कता से चोर गिरफ्तार

Sun, 28 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Thief arrested in Chandigarh due to alertness of neighbors
चंडीगढ़। सेक्टर-35 में पड़ोसियों की सतर्कता से दो चोरों को चोरी करते पकड़ लिया गया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अटावा निवासी नीतीश व नाबालिग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-35 निवासी डॉ. वीके रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उक्त मकान में रहते हैं। उनका सेक्टर-20 में क्लीनिक है। वह पत्नी के साथ क्लीनिक में गए हुए थे। इस दौरान उन्हें उनके पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर में कोई दाखिल हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके निचले तल में कोई भी नहीं था और ताला लगा हुआ था, लेकिन जब प्रथम तल पर गए तो देखा कि वहां पर कुछ बिजली की तारें व बिजली के बोर्ड खुले हुए थे। पड़ोसियों के साथ उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी तो उन्होंने देखा कि एक लड़का बालकनी से नीचे कूद रहा है। पड़ोसियों ने युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा चोर भी अंदर छिपा हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि नशे के आदी होने के कारण दोनों ऐसी वारदातें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed