फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   They will go on a hunger strike in homes that are unemployed due to market shifting

मंडी शिफ्टिंग से बेरोजगार हुए फड़ी वाले घरों में करेंगे अनशन

Fri, 26 Jun 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
They will go on a hunger strike in homes that are unemployed due to market shifting
चंडीगढ़। आईएसबीटी-17 में अस्थायी मंडी शिफ्ट होने से बेरोजगार हुए 1000 से अधिक फड़ी वालों ने घर में रहकर अनशन करने का निर्णय किया है। सेक्टर-26 में मंडी शिफ्टिंग और अन्य मांगों को लेकर वीरवार को एसोसिएशन की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

आपको बता दें कि 11 मई को साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को बापूधाम में कोरोना संक्रमण के कारण सेक्टर-17 आईएसबीटी में मंडी को अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया था। मंडी में सोशल डिस्टेसिंग रहे इसको लेकर सब्जियों और आलू प्याज के साथ फलों की फुटकर बिक्री रोक दी गई थी। इससे लगभग 1000 से अधिक फड़ी वाले बेरोजगार हो गए थे।
विज्ञापन

अब मंडी सेक्टर-26 में शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर और मंडी में फुटकर बिक्री किए जाने को लेकर फड़ी वाले आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में वीरवार को भी फड़ी वालों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता स्माल वेजिटेवल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद इदरीश और उपाध्यक्ष अशोक गुज्जर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी पार्किंग में नहीं देते पैसे वाहन चालक
मंडी पार्किंग में वाहनों के प्रवेश को लेकर वाहन चालक पैसे नहीं देते। पार्किंग संचालक मोहम्मद इदरीश ने बताया कि जबकि मंडी का पार्किंग शुल्क चंडीगढ़ में सबसे कम रखा गया है। बाइक के लिए दो रुपया और कार के लिए पांच रुपया रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग पार्किंग शुल्क को लेकर कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। मार्केट कमेटी से भी इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed