फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be reveals in interrogation with Hussain Rafiqui and IAS officer Rajiv Ranjan

चंडीगढ़: कितने फर्जी लाइसेंस किए जारी, IAS राजीव और केएएस रफीकी से पूछताछ में होगा खुलासा

Tue, 03 Mar 2020 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
There will be reveals in interrogation with Hussain Rafiqui and IAS officer Rajiv Ranjan
सीबीआई - फोटो : ani

बहुचर्चित फर्जी गन लाइसेंस मामले में सीबीआई ने आईएएस अधिकारी राजीव रंजन और कुपवाड़ा के डीएम (सेवानिवृत्त) कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) इतरत हुसैन रफीकी को सोमवार को कश्मीर की सीबीआई अदालत में पेश किया। सीबीआई ने दोनों को दस दिन के रिमांड पर सौंपे जाने का आग्रह किया जिसे अदालत ने मान लिया।

विज्ञापन


फिलहाल दोनों को अभी कश्मीर में रखा गया है। रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ होगी कि अब तक कितनों को फर्जी लाइसेंस जारी किए हैं। सीबीआई राजीव रंजन और इतरत हुसैन से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। सीबीआई ने 2012 से 2016 तक अलग-अलग जिलों के डीसी की ओर से भारी संख्या में हथियार लाइसेंस जारी किए जाने के मामले में मई 2018 में भ्रष्टाचार और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


जांच में दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसमें भारी मात्रा में पैसे लेकर लाइसेंस जारी करने का भी खुलासा हुआ था। माना जा रहा है कि एक लाइसेंस के लगभग 10 लाख रुपये लिए गए। सीबीआई दोनों से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है कि अब तक फर्जी कागजात और बिना वेरिफिकेशन के कितने लाइसेंस जारी किए हैं। बता दें कि दोनों अफसरों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव रंजन ने दो साल में 25 हजार आर्म्स लाइसेंस जारी किए

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2017 तक कुपवाड़ा में तैनाती के दौरान राजीव रंजन ने करीब 25 हजार आर्म्स लाइसेंस जारी किए हैं। खुलासा होने के बाद कई अधिकारियों के शामिल होने के आरोप भी लगे थे। साथ ही सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में बारामूला, जम्मू, राजौरी, ऊधमपुर, श्रीनगर, शोपियां, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, नोएडा, डोडा, समेत गुरुग्राम के 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में पुलिस ने वर्ष 2017 में रंजन के भाई ज्योति रंजन को गिरफ्तार कर फर्जी हथियार लाइसेंस जब्त किया था।  

कुपवाड़ा, बारामूला, शोपियां, राजोरी में सबसे अधिक लाइसेंस जारी 
जम्मू कश्मीर से 4.29 लाख लाइसेंस जारी करने की बात जांच में सामने आई है। इसमें 90 फीसदी लाइसेंस दूसरे राज्य के लोगों को जारी किए गए हैं। कुपवाड़ा, बारामूला, शोपियां, राजोरी, उधमपुर, डोडा व रामबन जिले में सबसे अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं। डोडा, रामबन व उधमपुर जिले से जारी 1 लाख 43 हजार 13 लाइसेंस में से 1 लाख 32 हजार 321 राज्य से बाहरी लोगों को जारी किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed