{"_id":"670710eba44a7c66d30b44e7","slug":"there-will-be-reshuffle-in-haryana-bureaucracy-there-will-be-new-entries-in-cmo-also-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-536889-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा अफसरशाही में होगा फेरबदल, सीएमओ में भी होंगी नई एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा अफसरशाही में होगा फेरबदल, सीएमओ में भी होंगी नई एंट्री
विज्ञापन
मनोहर की पसंद के साथ सैनी के चहेतों की लग सकती है लाॅटरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद अब अफसरशाही में फेरबदल होना है। प्रदेश के अहम पदों को लेकर वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भी नए अधिकारियों की एंट्री तय है। इस पूरे फेरबदल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह के चहेते अफसरों की लाॅटरी लग सकती है। सीएम के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के दिल्ली जाने की चर्चा है। 31 अक्तूबर को मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सेवानिवृत्त होने हैं। हालांकि, एक लॉबी उनको एक्सटेंशन दिलाने की कोशिश कर रहा है। इन दोनों पदों के लिए भी आईएएस अधिकारियों में जबरदस्त लाॅबिंग चल रही है।
मनोहर लाल के स्थान पर सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल की टीम मिली थी। उस समय ओएसडी जवाहर यादव, अभिमन्यु और भूपेश्वर दयाल सभी चुनाव लड़ने के लिए पहले ही सीएमओ से जा चुके हैं। ऐसे में इनके स्थान पर नए अधिकारियों या फिर नेताओं की नियुक्ति हो सकती है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार से लेकर कई अन्य पद भरे जाने हैं। संभावना है कि इन पदों पर सीएम सैनी अपने चेहते और कुछ हारे हुए नेताओं को सीएमओ में बुला सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री असीम गोयल और सुभाष सुधा के नाम चल रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला हाईकमान का होगा।
अब फुल फार्म में होंगे सीएम
विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम नायब सैनी पहले ही कह चुके है कि वह चुनावी मोड में रहे, इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ाई नहीं कर सके। इसलिए अब सैनी फुल फार्म में होंगे। क्योंकि सरकार के पास लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में कुछ अधिकारियों द्वारा भितरघात करने की शिकायत मिली थी। संभावना है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ये भी संभावना है कि लंबे समय से एक ही जिले में बैठे डीसी, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बदला जा सकता है।