फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be 24 hour testing in PGI, security system will be strengthened

Chandigarh News: पीजीआई में 24 घंटे होगी जांच, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Tue, 31 Dec 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
There will be 24 hour testing in PGI, security system will be strengthened
चंडीगढ़। पीजीआई में नए साल की शुरुआत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ होगी। स्थाई वित्त समिति की बैठक में प्रस्तावित सुरक्षा संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद पीजीआई प्रशासन ने इसे मजबूत बनाने के लिए 300 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही नया साल मरीजों के लिए राहत भरा होगा। इसके लिए भी वित्त समिति की स्वीकृति के बाद संस्थान में 24 घंटे सातों दिन जांच की सेवाएं उपलब्ध कराने पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यह दोनों बदलाव संस्थान ने नजर आएंगे।
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि 20 नवंबर को हुई स्थाई वित्त समिति की बैठक में प्रस्तावित इन दोनों बिंदुओं पर स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके तहत नए साल की शुरुआत के साथ ही पीजीआई में सुरक्षा और सेवा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। एक तरफ जहां पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की मंजूरी मौजूद कार्य बल को और शक्तिशाली बनाएगा। वहीं, इन सुरक्षाकर्मियों से न्यूरोसाइंस सेक्टर और मदर चाइल्ड सेंटर के संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। यह दोनों सेंटर 2025 में शुरू किए जाने हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करके यहां आने वाले मरीजों व कार्यरत लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त समिति ने सैद्धांतिक रूप से 24 घंटे डायग्नोस्टिक सेवाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होने से मरीज को राहत मिलेगी, लंबित जांच की संख्या कम होगी। वहीं, मरीज की संतुष्टि को बढ़ावा मिलने के साथ ही उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रो. विवेक लाल ने बताया कि इन दोनों प्रस्ताव के साथ ही स्थाई वित्त समिति ने संस्थान में संग्रहालय के निर्माण के साथ अपने समृद्ध इतिहास के दस्तावेज को संजोने की कार्य योजना की भी सराहना की है। यह संग्रहालय संस्थान की विरासत और उपलब्धियां प्रदर्शित करेगी।

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article