फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was not even a single drop of rain this month, the weather department said - this is not normal

Chandigarh News: इस महीने एक बूंद भी बारिश नहीं हुई, मौसम विभाग बोला- यह सामान्य नहीं

Fri, 26 Jan 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
There was not even a single drop of rain this month, the weather department said - this is not normal
चंडीगढ़। शहर में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, यह पहली बार है जब जनवरी का महीना बीतने वाला है और बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। हर साल 14 जनवरी के बाद ठंड कम होने लगती है लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है, ठंड बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सब असामान्य है और जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक एके सिंह ने कहा कि अभी तीन-चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी और कोहरा भी घना रहेगा। हालांकि वीरवार को धूप खिलने से लोगों को मामूली राहत जरूर मिली। आने वाले दिनों में ठंड का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन

एके सिंह का कहना है कि कोहरा हमेशा पैचेज (टुकड़ों) में रहता है। अभी कोहरे का पैच आगे बढ़ गया है, इसलिए धूप खिली है। आने वाले दिनों में फिर कोहरा छा जाएगा। मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि इस बार जनवरी महीने में एक बूंद बारिश नहीं हुई है। जनवरी में पहली बार सबसे ज्यादा ठंडे दिन घोषित किए गए। रेड अलर्ट वाले दिन भी इस वर्ष सबसे ज्यादा रहे हैं। एके सिंह का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन की वजह से देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर जो बर्फबारी होनी चाहिए थी अब तक वो भी नहीं हुई है। ये चिंता की बात है क्योंकि अगर बर्फबारी नहीं हुई तो ग्राउंड वाटर रिचार्ज नहीं होगा। इसका असर काफी व्यापक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश नहीं होने की वजह से कोहरा एक जगह बैठा
सामान्य तौर पर 14 जनवरी के बाद ठंड कम होने लगती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है और यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, आसपास के इलाकों पंचकूला और मोहाली की भी स्थिति यही है। एके सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ जनवरी माह में सक्रिय हुए लेकिन बारिश नहीं हुई। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी को भी आने वाला है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बारिश नहीं होने की वजह से कोहरा एक जगह बैठ गया है। अगर तेज बारिश या तेज हवा चलती तो कोहरा छट सकता था लेकिन फिलहाल अगले कुछ दिन तक ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है।


सुबह और शाम को शीतलहर करेगी परेशान
वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। कई दिनों के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। सर्दी और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम को शीतलहर परेशान करेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

2011 के बाद से अब तक जनवरी माह में बारिश
वर्ष बारिश (एमएम)
2024 00 (25 जनवरी तक)
2023 27.4
2022 203.9
2021 5.5
2020 57.1
2019 18.8
2018 9.8
2017 145.4
2016 4.4
2015 49.7
2014 79.5
2013 48.8
2012 49.4
2011 5.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed