फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is no agreement between Asha workers and the government, the strike will continue.

Chandigarh News: आशा वर्कर और सरकार में पांच घंटे चली बैठक, नहीं बनी सहमति, जारी रहेगी हड़ताल

Fri, 29 Sep 2023 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
There is no agreement between Asha workers and the government, the strike will continue.
पंचकूला के विश्राम गृह में हुई बैठक, 10 मांगों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- राजेश खुल्लर ने दिया आश्वासन, अगले सप्ताह तक सीएम से बैठक के बाद होगा समाधान
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिछले 54 दिनों से हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर की शुक्रवार को हरियाणा सरकार के साथ पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक में सभी दस मांगों पर मंथन किया, लेकिन सरकार ने केवल आश्वासन दिया। वहीं, केवल आश्वासन पर हड़ताल खत्म करने को लेकर आशा वर्कर यूनियन पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में बैठक के बाद यूनियन ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से शुरू बैठक शाम 4 बजे तक चली। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के निदेशक राज नारायण कौशिक, आशा कॉर्डिनेटर चांद सिंह मदान शामिल थे। यूनियन की ओर से आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव सुनीता, सीटू महासचिव जय भगवान, यूनियन उपाध्यक्ष प्रवेश, रानी, कोषाध्यक्ष अनीता व उपाध्यक्ष सुधा शामिल रहे। मुख्य प्रधान सचिव ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अगले सप्ताह तक मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर मांगों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


10 अक्तूबर तक हड़ताल, 8 को करनाल में ललकार रैली
यूनियन अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव सुनीता ने मीटिंग के बाद जारी बयान में बताया कि सरकार के साथ तीन दौर की वार्ता हो चुकी है। राज्य की 20 हजार आशा वर्कर्स मजबूती के साथ हड़ताल पर डटी हुई है। यह सरकार को तय करना है कि वह आंदोलन को कितना लंबा खींचना चाहती है। राज्य में आशा वर्कर्स की हड़ताल 10 अक्तूबर तक जारी रहेगी। 8 अक्टूबर को प्रदेश की सभी आशा वर्कर्स करनाल में ललकार रैली में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं आशा वर्कर की मांग
उल्लेखनीय है कि आशा वर्कर यूनियन आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन, इंसेंटिव में 50 प्रतिशत कटौती की बहाली, ईपीएफ एवं ईएसआई की सुविधा, रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने और रिटायरमेंट पर सम्मानजनक पेंशन, ग्रेच्यूटी आदि मांगों को लेकर 8 अगस्त से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed