{"_id":"6955765de50dff423109a5e6","slug":"there-is-a-problem-of-bad-tubewell-water-in-village-cambawala-chandigarh-news-c-16-pkl1049-911181-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गांव कैंबवाला में ट्यूबवेल खराब पानी की हो रही है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गांव कैंबवाला में ट्यूबवेल खराब पानी की हो रही है दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव कैंबवाला का ट्यूबवेल नंबर 10 खराब है। इसके कारण गांव के लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष से यह ट्यूबवेल खराब है। अधिकारियों को समय समय पर बताने के बाद जब इसकी बोरिंग हुई इसके बाद भी पानी सही तरीके से नहीं निकला।
विभाग के अनुसार 1000 फीट बोर किया गया है लेकिन टयूबवेल चालू करने पर बहुत ही लो प्रेशर है। ऐसे में घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए।
गांव के लोगों का कहना है कि इस टयूबवेल से पानी की आपूर्ति होने के बाद खेतों की सिचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है। बारिश नहीं होने से गेहूं की सिंचाई की दिक्कतें आ रही है। संपर्क सेंटर में सिंचाई के लिए जो पर्ची कटाई जा रही है उसका नंबर एक महीना के बाद लग रहा है। ऐसे में गांव के लोग एक दूसरे की पर्चियां बंटाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के लोगों में बलविंदर सिंह, बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि प्रशासन हमारी परेशानी को जल्द से जल्द दूर करे। गांव के निवासी दलीप कुमार का कहना है कि जब सर्दियों में पानी का संकट है तो गरमी में क्या होगा। एसडीओ अमित कुमार का कहना है कि टयूबवेल चल रहा है। प्रेशर कम है इसे ठीक किया जाएगा।