{"_id":"7b32850b3b036a282b520273172e2ace","slug":"there-are-doctor-patient-disturbed-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर छुट्टी पर मरीज होते रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर छुट्टी पर मरीज होते रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला
Updated Sun, 13 Apr 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह सात बजे से दोपहर बाद दो बजे तक मरीज अल्ट्रासाउंड और सीटीस्कैन कराने के लिए परेशान होते रहे। मरीज अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कुछ को सफलता मिली तो कुछ को मायूस होकर प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए जाना पड़ा। हलांकि, एक डॉक्टर ड्यूटी पर था। एक रेडियोलॉजिस्ट ही पूरे दिन काम करता रहा। शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में था। शनिवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा थी। कई मरीजों की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। तीमारदार मरीजों को दूसरे अस्पताल ले गए। मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मरीजों का कहना है अस्पताल में ऐसी समस्या एक दिन की नहीं, बल्कि आए दिन बनी रहती है।
क्यो हो रही हैं मरीजों को परेशानी
सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटीस्कैन के लिए दो डॉक्टर हैं। मरीजों का आकड़ा दिन में करीब 140-150 रहता हैं। यदि दोनों में से एक डाक्टर छुट्टी पर हो तो मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। एक डाक्टर सीटीस्कैन करे या मरीजों का अल्ट्रासाउंड। यह समस्या स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में है। इसके बावजूद भी इसका हल नहीं किया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी कई बार दलीले दे चुके हैं कि जल्द ही अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।
क्यों आती है दिक्कत
एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि अस्पताल से इमरजेंसी में सीटीस्कैन के शनिवार को मरीज की संख्या ज्यादा और एक महिला डाक्टर छुट्टी पर थी। इसके कारण अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से अल्ट्रासाउंड के लिए पिता बनारसी दास को लेकर लाइन में खड़े हैं, दो बजने वाले हैं अभी तक नंबर नहीं आया। पेट में काफी दर्द हैं, डाक्टर कह रहे हैं कि अल्ट्रासाउंड कराकर लाओ। तभी इलाज होगा। सुबह एक प्रेग्नेंट महिला काफी देर खड़ी रही। ज्यादा तबियत खराब होने की वजह से उसे ब्लीडिंग शुरू हो गईं थी। उसके परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
गुरमीत, निवासी बरवाला
बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराने सुबह ह आ गए थे, लेकिन डेढ़ बज चुके हैं, अभी तक नंबर नहीं आया।
विनोद सिंह और सुधा देवी, निवासी मनीमाजरा
नंबर लगाने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेकर सुबह सात बजे आ गया था, ढाई बजने को हैं, लेकिन अभी भी अल्ट्रासाउंड होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह, निवासी पंचकूला