फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft of Transformers worth Rs 28 crore in Six Months at Punjab

पंजाब: छह माह में 28 करोड़ के ट्रांसफार्मर चोरी, किसान से कर्मचारी तक सभी को हो रही परेशानी

Sun, 08 Aug 2021 03:11 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Aug 2021 03:11 AM IST
सार

बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण पावरकॉम के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। साथ ही किसानों को बिजली की सुचारु आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे धान के खेतों में पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Theft of Transformers worth Rs 28 crore in Six Months at Punjab
पंजाब में ट्रांसफार्मर चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इन दिनों ट्रांसफार्मर चोर गिरोह ने पावरकॉम और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गिरोह ने छह माह में 28.6 करोड़ रुपये के ट्रांसफार्मर चुरा लिए हैं। यह गिरोह रोज करीब 34 ट्रांसफार्मरों की चोरी कर रहा है। पुलिस की निष्क्रियता के कारण 180 दिन में 6000 से अधिक ट्रांसफार्मरों की चोरी की जा चुकी है।

विज्ञापन


खेतों की सिंचाई के लिए पावरकॉम ने पंपों को बिजली कनेक्शन देने के लिए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इन पर इन दिनों जनवरी से सक्रिय हुए चोर गिरोह की नजर है। गिरोह के सदस्य लगातार खेतों में लगे इन ट्रांसफार्मरों को चोरी कर रहे हैं। पावरकॉम के अनुसार इस गिरोह ने जनवरी से अब तक 6000 से अधिक ट्रांसफार्मर चुरा लिए हैं।
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण पावरकॉम के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। साथ ही किसानों को बिजली की सुचारु आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे धान के खेतों में पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि किसानों बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। पिछले छह महीनों में चोरी हुए इन ट्रांसफार्मरों की कीमत 28.6 करोड़ रुपये से अधिक है। पावरकॉम के अनुसार इस साल जनवरी से जून के बीच गिरोह ने सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर चुराए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है चोरी की वजह

ट्रांसफार्मर चोरी होने की सबसे बड़ी वजह इसमें भरा जाने वाला तेल है। जानकारों के अनुसार इस तेल से जोड़ों के दर्द को दूर करने वाली दवा बनाई जाती है। नीम-हकीम से लेकर सड़क किनारे जड़ी बूटी बेचने वालों के लिए ट्रांसफार्मर का तेल काफी मायने रखता है। ट्रांसफार्मर का तेल चुराने वाले इसे इन्हीं नीम-हकीमों से लेकर जड़ी-बूटी बनाने वालों तक पहुंचा रहे हैं।

एक ट्रांसफार्मर में 90 लीटर आता है तेल  
नलकूप संयोजन के लिए नए विद्युत ट्रांसफार्मर में 90 लीटर तेल भरा जाता है। एक लीटर तेल की कीमत बाजार में 100-120 रुपये लीटर है। ऐसे में एक ट्रांसफार्मर में 10800 रुपये का तेल आता है, जिसको चोर बेचकर विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। 

ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं गंभीर समस्या है। इससे पावरकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। साथ ही किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। पुलिस को चोरी की वारदात की सूचनाएं दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई है। - दलजीत इंद्रपाल सिंह ग्रेवाल, निदेशक (डी) पावरकॉम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed