फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft in two EV charging stations of Sector-26 on the central road of Chandigarh.

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मध्य मार्ग पर सेक्टर-26 के दो ईवी चार्जिंग स्टेशनों में चोरी

Fri, 24 May 2024 06:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in two EV charging stations of Sector-26 on the central road of Chandigarh.
(फोटो सहित -- करुण)
विज्ञापन


अब मध्य मार्ग पर दो ईवी चार्जिंग स्टेशनों में चोरी
सबहेड
सेक्टर-26 पुलिस थाना और चौकी के पास हुई वारदात, उड़ाए दो चार्जिंग

- पहले भी कई ईवी चार्जिंग स्टेशनों में हो चुकी है चोरी

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब मध्य मार्ग पर सेक्टर-26 में दो चार्जिंग स्टेशनों में चोरी हुई है। यहां से चोर दो मशीनों के चार चार्जिंग गन चुरा ले गए हैं। हैरानी की बात है कि एक चार्जिंग स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सेक्टर-26 का पुलिस थाना और दूसरे के पास पुलिस चौकी है।
ईवी चार्जिंग स्टेशनों में अब तक कई चोरियां हो चुकी हैं। सबसे बड़ी चोरी 16 मार्च को सेक्टर-42 के न्यू लेक पर स्थित पाम गार्डन की पार्किंग में हुई थी। चोरों ने यहां से दो बड़ी चार्जिंग मशीनें और सात मशीनों के सारे पुर्जे गायब कर दिए थे। क्रेस्ट के अधिकारियों ने इसे एक से डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी बताई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों के साथ मोहाली के स्क्रैप डीलर को गिरफ्तार किया था और कई सामान बरामद भी कर लिया था। इसी तरह जीएमएसएच-16 की पार्किंग में लगीं 17 ईवी चार्जिंग मशीनों के भी चार्जिंग गन चोरी हुए थे।
विज्ञापन

अब मध्य मार्ग पर सेक्टर-26 के दो ईवी चार्जिंग स्टेशनों में चोरी हुई है। दोनों चार्जिंग स्टेशनों में एक-एक बड़ी मशीन लगी हुई थी, जिसमें दो चार्जिंग गन लगे थे। चोर इन दोनों को किसी धारदार हथियार से काट कर ले गए हैं। प्रत्येक चार्जिंग गन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। शहर के अधिकतर चार्जिंग स्टेशन चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) द्वारा चलाए जाते हैं लेकिन यह निजी कंपनी द्वारा स्थापित किए थे। क्रेस्ट ने लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस को चार्जिंग स्टेशन की सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed