फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft at sector 23 chandigarh

सेक्टर-23 के लोगों को चोरियों से राहत

Wed, 05 Mar 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Mar 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
theft at sector 23 chandigarh

सेक्टर-23 के सरकारी मकानों में हर सोमवार को हो रही चोरियों पर लोगों को कुछ राहत मिली है। पुलिस ने यहां पहले 24 के करीब जवान लोगों की सुरक्षा में तैनात किए थे, अब इनकी संख्या आधी कर दी है। हालांकि मंगलवार को भी इस क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक पुलिस ने गश्त जारी रखी।

विज्ञापन


सेक्टर-23 ए और बी के सरकारी मकानों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अजय जोशी का कहना है कि लोगों का कहना है कि अगर कि अगर पुलिस अपनी ड्यूटी को समझे तो चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को वारदात करने वाले चोर का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है जबकि चोर की शक्ल की पुलिस को पहचान है। पुलिस ने इस चोर को पकड़ने के लिए अपने मुखबरों को भी सक्रिय कर दिया है। आईजी आरपी उपाध्याय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम भी चोर का सुराग लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अब तक 14 चोरियां
पुलिस के अनुसार इस साल शहर में अब तक कुल 14 बंद मकानों में चोरी की वारदातें हुई है लेकिन एक का भी सुराग नहीं लग पाया है। जबकि पुलिस के अनुसार पिछले साल शहर में पहले दो माह में कुल 28 बंद मकान में चोरी की वारदातें हुई थी। पुलिस के अनुसार इस साल अब तक 3 डकैती की वारदातें हुई हैं।

सभी वारदातें सुलझाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक 60 वाहन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं जबकि पिछले साल दो माह में 76 वाहन चोरी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed