फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theatre festival started in tagore theatre chandigarh, first day prem patanga play

'नौकरी के लिए मेहनत और प्यार पाने को इजहार बहुत जरूरी है'

Mon, 07 Nov 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
theatre festival started in tagore theatre chandigarh, first day prem patanga play
टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में नाटक का मंचन
नौकरी चाहिए तो मेहनत करनी होगी और प्यार चाहिए तो इजहार करना होगा। अगर नहीं कर पाए तो खाली हाथ रह जाओगे। यह संदेश दिया गया प्रेम पतंगा नाटक के जरिए। टैगोर थिएटर में सोमवार को सात्विक आर्ट सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय रंग संचार 2016 थिएटर फेस्टिवल की शुरुआत हुई, जिसके पहले दिन प्रेम पतंगा नाटक का मंचन हुआ।
विज्ञापन


नाटक भोपाल के विहान ड्रामा वर्कस ग्रुप के 20 कलाकारों ने पेश किया। यह नाटक विमल चंद्र पाण्डेय द्वारा लिखित कहानी जैक, जैक, जैक रूदाद ए नीरस पर आधारित था, जिसका निर्देशन सौरव अनंत ने किया था। नाटक की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के स्टूडेंट्स से होती है। जो पत्रकारिता के फील्ड में भ्रष्टाचार होने के कारण नौकरी कैसे पाए की बातें करते दिख्राई देते हैं।
विज्ञापन


उसके बाद एक इंटरव्यू का सीन आता है, जिसमें समाचार पत्र के संपादक स्टूडेंट्स से इंटरव्यू लेते हैं। इंटरव्यू में उन्हें राष्ट्रीय मामलों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी प्रश्न पूछे जाते हैं जिनका जवाब  देने में नाटक का मुख्य पात्र मुरारी असफल रहता है। मुरारी को अपनी क्लास में पढ़ रही लड़की वेदिका से प्यार हो जाता है। लेकिन वह पूरी जिंदगी वेदिका के सामने अपने प्यार को जाहिर नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में निर्देशक ने मुरारी पात्र के जरिए कुछ पाने के लिए काम करने का संदेश दिया और कहा कि अगर मुरारी मेहनत करता और पत्रकारिता का स्टूडेंट होने के नाते उसे विश्व की जानकारी होती तो उसे समाचार पत्र में नौकरी जरूर मिलती और अगर वो वेदिका को पाना चाहता था तो उसे उसके सामने अपने प्यार का जिक्र करना चाहिए था।


नाटक में लाइव म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया जिसमें हेमंत देवलेकर ने अपनी मधुर आवाज में बनारस की कजरी पेश की। नाटक में मुरारी की भूमिका में अंकित, वेदिका की भूमिका में श्वेता, विमल चंद की भूमिका में शुभम थे। इसके अलावा नाटक में आशीष, अंकित ने भी विशेष भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed