{"_id":"ce7f5431eb1fab2977286f2bd4d5011d","slug":"theatre-fest-seven-wonders-in-punjab-kala-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर के शौकीनों के लिए आज से 'सेवन वंडर्स'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर के शौकीनों के लिए आज से 'सेवन वंडर्स'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
पंजाब संगीत नाटक अकादमी की ओर से पंजाब कला भवन में 9 जून से 15 जून तक सात दिवसीय थिएटर फेस्टिवल सेवेन वंडर का आयोजन किया जाएगा। इसके नाटकों के निर्देशक आशीष शर्मा है, जबकि गोल्डी लांबा ने इसके सेट डिजाइन किए हैं। इसका प्रोडक्शन बबलू ने किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आशीष शर्मा ने बताया कि इस थिएटर फेस्टिवल में दर्शकों को नए प्रकार के नाटक देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि नाटकों का चयन नामी लेखकों से किया गया है। इसमें निर्मल वर्मा, केएस दुग्गल, करतार सिंह दुग्गल के लिखे नाटकों को मंचित किया जाएगा। नाटकों को ओपन एयर थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह होंगे नाटक
डेढ़ इंच ऊपर (लेखक-निर्मल वर्मा, एक्टर-गुरमुखी)
अमानत (लेखक केएस दुग्गल, एक्टर-गगन)
धूप का टुकड़ा (लेखक-निर्मल, एक्टर-सवनीत)
पगला (लेखक-गुरशरन सिंह, गोल्डी लांबा)
खिड़की बंद कर दो (लेखक-गिरीश बख्शी, एक्टर-प्रगति)
वीकेंड (लेखक-निर्मल वर्मा, एक्टर-गगन)
उपरली मंजिल (लेखक-केएस दुग्गल, एक्टर-विक्की बाबा)