फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The young man who ran away with a minor girl was sent to jail

Chandigarh News: नाबालिग लड़की को भागने वाले युवक को जेल भेजा

Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The young man who ran away with a minor girl was sent to jail
मनीमाजरा। मौलीजागरां से नाबालिग लड़की भागने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने 18 नवंबर को पहले लड़की के अगवा होने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच में खुलासा हुआ कि लड़की की उम्र 18 साल से कम है। इसके बाद पुलिस ने 24 साल के युवक आकाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आकाश को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने अनुसार युवक ने युवती का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर उसे बालिग बताते शादी कर ली। लड़की की उम्र 14 साल 8 महीने है।
विज्ञापन

आरोपी युवक आकाश मूलरूप से मध्यप्रदेश के खजुराहो के रहने वाला है। आरोपी लालड़ू में एक फैक्ट्री में काम करता था। मौलीजागरां निवासी नाबालिग लड़की भी इसी फैक्ट्री में काम करती है। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया, जिसके बाद मनसा देवी मंदिर में उसके साथ शादी की। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर 18 नवंबर को केस दर्ज किया। पुलिस ने युवती को लालड़ू से बरामद कर मनीमाजरा अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed