फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The young man who came to steal jumped from the third floor, injured

चोरी करने आया युवक तीसरी मंजिल से कूदा, जख्मी

Mon, 24 Jan 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to steal jumped from the third floor, injured
चंडीगढ़। सेक्टर 44 मार्केट में एसी का कंप्रेसर और कंडेनसर कॉइल चोरी करने के दौरान पकड़े जाने पर आरोपी तीसरी मंजिल से कूद गया। इस कारण वह गंभीर घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान बुड़ैल स्थित डॉक्टर हरदयाल वाली गली नंबर वन के रहने वाले विकास (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी करवाई। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल आरोपी 32 अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहाली के बडमाजरा के गुरु नानक कॉलोनी निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में एयरटेल में टेक्नीशियन है। वह शनिवार शाम को सेक्टर 44 डी मार्केट में एससीओ नंबर 367 की छत पर टावर चेक करने गया था। इस दौरान देखा कि दो युवक ऐसी की तारें काटकर कंप्रेसर और कंडेनसर कॉइल चोरी कर रहे हैं। उसने जब उन्हें आवाज लगाई दोनों युवक उसे देखकर भागने लगे। इस दौरान एक युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस कारण उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई। वहीं, दूसरा आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आरोपी के छत के साथ लगे सरिए पर लटककर कूदने के दौरान लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने बताया कि बीच में और भी सरिए थे, जिस पर टकराने के बाद आरोपी नीचे गिरा। सीधा जमीन पर गिरने से आरोपी की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने चोरी का कंप्रेसर और कंडेनसर कॉइल मौके से बरामद की ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed