फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The winning streak of the players of Chandigarh continues, reached the final

चंडीगढ़ के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला जारी, फाइनल में पहुंचे

Fri, 13 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The winning streak of the players of Chandigarh continues, reached the final
चंडीगढ़। टेनिस कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने सीएलटीए-आएटा टेनिस सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को लड़के और लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों में पहले मैच में शहर के अनिरुद्ध ने अपने ही शहर के केश्व को 6-1, 6-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में मणिपुर के बैकची ने शहर के परमाथ को 6-0, 6-0 से हराया। लड़कियों के वर्ग में शहर की रीया कौशिक और हरियाणा की वान्या अरोड़ा के बीच मुकाबला हुआ। पहले सेट को वान्या ने 7- 6 से जीत लिया। इसके बाद रीया कौशिक अगले दो सेट 6-3, 6- 1 से जीतकर विजेता बनी। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शहर की राधा ने पंजाब की मेहकप्रीत कौर को 6-1, 6- 2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed