{"_id":"61d60136c77ed774817feebf","slug":"the-whole-day-s-rain-increased-winter-left-shivering-chandigarh-news-pkl4384076163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बारिश ने बढ़ाई सर्दी, छूटी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बारिश ने बढ़ाई सर्दी, छूटी कंपकंपी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को दिनभर हुई बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह से शुरू हुई बारिश रात तक जारी रही और करीब 5 एमएम पानी बरसा। इसका असर यह हुआ कि अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री तो न्यूनतम 12.3 डिग्री रहा। शहर में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हल्की हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 8 जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में कई स्थानों पर गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने हिदायत जारी की है कि बारिश के दौरान लोग सावधानी से गाड़ी चलाएं, कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, गरज व ओलावृष्टि की घटना के दौरान बाहर जाने से बचें, गरज व बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों व जलाशयों के पास न जाएं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलेंगी। उसके बाद फिर से तेज बारिश के आसार हैं। शीतलहर जारी रहेगी।
विज्ञापन
देर से पड़ी सर्दी, देर तक दिखाएगी असर
मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी ने देरी से असर दिखाया है, इसलिए सर्दी अधिक दिनों तक रहेगी। शहर में बुधवार सुबह 10 बजे हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ, जोकि दिनभर जारी रहा। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
आने वाले दिनों में संभावित तापमान
चंडीगढ़ अधिकतम न्यूनतम
6 जनवरी 15 12
7 जनवरी 17 11
8 जनवरी 18 10
9 जनवरी 19 11
10 जनवरी 18 10