फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather remained pleasant throughout the day due to rain in the morning

Chandigarh News: सुबह बारिश से दिनभर मौसम रहा खुशगवार

Sat, 12 Aug 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The weather remained pleasant throughout the day due to rain in the morning
चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से रोजाना शहर में सुबह के समय बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह साढ़े नौ बजे तक बूंदाबांदी होती रही, इससे पूरे दिन मौसम खुशगवार रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर शहर के तापमान पर भी दिख रहा है। विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शहर व आसपास के क्षेत्र में मानसून मजबूत हो रहा है। इस वजह से आने वाले दिनों में भी ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं और शाम के समय बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.4 एमएम बारिश हुई। एक जून से 11 अगस्त शाम 5:30 बजे तक कुल 977.3 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 81 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed