फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather may turn again from today, it will be cloudy

Chandigarh News: आज से फिर करवट ले सकता है मौसम, छाए रहेंगे बादल

Mon, 29 May 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The weather may turn again from today, it will be cloudy
चंडीगढ़। शहर का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि सोमवार से दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से शहर का तापमान अभी भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर के तापमान में आई यह कमी अगले कुछ दिन तक जारी रहेगी और तापमान 35 डिग्री के करीब ही बना रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले शहर का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन फिर बारिश हो गई जिसके बाद तापमान में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट देखी गई और अब पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान 34 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed