फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The way is clear for SC students to get degree and DMC

Chandigarh News: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप विवाद... अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की डिग्री व डीएमसी मिलने का रास्ता साफ

Wed, 15 Jan 2025 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
The way is clear for SC students to get degree and DMC
-पीयू व शिक्षण संस्थानों को 15 दिन के भीतर डिग्री व अन्य दस्तावेज जारी करने का आदेश
विज्ञापन

-डिग्री व अन्य दस्तावेजों को रोकने पर हाईकोर्ट ने पीयू को लगाई फटकार
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की डिग्री व डीएमसी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने 15 दिन के भीतर यह दस्तावेज उपलब्ध करवाने का पीयू व शिक्षण संस्थानों को आदेश दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए आकाशदीप व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया था कि उन्होंने अपनी डिग्री पूरी कर ली है। डिग्री पूरी होने के बावजूद न तो उनका परीक्षा परिणाम जारी किया गया और न ही उन्हें डिग्री दी गई। याचिका पर हाईकोर्ट के नोटिस के जवाब में पीयू ने कहा कि परीक्षा फीस जमा न करवाने के चलते इन विद्यार्थियों का परिणाम व डिग्री रोकी गई है। हाईकोर्ट ने कहा कि, लेकिन परीक्षा फीस विद्यार्थियों को नहीं जमा करवानी है, यह फीस कॉलेज को जमा करवानी है। कोर्ट ने कहा था कि जब विद्यार्थियों की गलती नहीं है, तो आखिर क्यों उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कोर्ट में पंजाब सरकार ने बताया कि उन्होंने अपना 40 प्रतिशत हिस्सा जमा करवा दिया है, केंद्र ने कहा कि हमने अपने हिस्से का पैसा पंजाब सरकार को दे दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पूरा पैसा आ गया फिर भी इसका भुगतान पीयू व कॉलेजों को नहीं हुआ है। हाईकोर्ट ने अब पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को एक सप्ताह के भीतर बैठक करने और इस मामले का हल निकालने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि पैसा विद्यार्थियों को दिया गया है तो उसकी वसूली के लिए सिविल सूट दाखिल कर सकते हैं, लेकिन उनके दस्तावेजों को नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed