फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The wait is over, after two years, Chandigarh Carnival will be held from November 25 to 27

इंतजार खत्म, दो साल बाद 25 से 27 नवंबर तक होगा चंडीगढ़ कार्निवल

Sat, 22 Oct 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, after two years, Chandigarh Carnival will be held from November 25 to 27
चंडीगढ़। लोगों का पसंदीदा चंडीगढ़ कार्निवल दो साल बाद 25, 26 व 27 नवंबर को होने जा रहा है। पर्यटन विभाग की तरफ से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका फैसला शुक्रवार को बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में आखिरी बार कार्निवाल हुआ था। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन नहीं हो पाया। यूटी प्रशासन का पर्यटन विभाग आर्ट कॉलेज की मदद से सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन करता है। कार्निवल में बच्चों और बड़ों के लिए कई कार्यक्रम रखे जाते हैं। तीन दिनों में झूले, एडवेंचर पार्क, फूड, म्यूजिकल नाइट्स समेत कई कार्यक्रम होते हैं। कोरोना का खतरा अब लगभग खत्म होते ही पर्यटन विभाग ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। पिछले महीने विभाग ने पर्यटन सप्ताह बनाया था। इसके तहत हॉप ऑन हॉप ऑफ बसों की मुफ्त सवारी, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा, कलाग्राम में म्यूजिकल नाइट्स, सुखना लेक पर वॉक समेत कई आयोजन हुए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-42 के न्यू लेक पर आज हरियाणवी नाइट
दिवाली नजदीक है। शहर की मार्केट सज गई हैं। जश्न के इस माहौल में पर्यटन विभाग ने भी खास तैयारियां की हैं। शनिवार को सेक्टर-42 के न्यू लेक पर हरियाणवी लाइव परफॉर्मेंस व आर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई हरियाणवी कलाकार लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। अगले शनिवार को हिमाचली नाइट्स का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेक्टर-17 के प्लाजा पर होगा। वीकेंड टूरिज्म के तहत आने वाले दिनों में भी पर्यटन विभाग की तरफ से कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed