फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The wait for night shelters for homeless people has increased, Municipal Corporation has issued tender for the fourth time

Chandigarh News: बेघर लोगों के लिए रैन बसेरों का इंतजार बढ़ा, नगर निगम ने चौथी बार लगाया टेंडर

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The wait for night shelters for homeless people has increased, Municipal Corporation has issued tender for the fourth time
चंडीगढ़। लगातार ठंड के बढ़ते प्रकोप और गिरते रात के तापमान के बीच बेघर और बेसहारा लोगों की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं होने वाली हैं। रैन बसेरों का इंतजार बढ़ गया है। नगर निगम ने शहर में रैन बसेरे स्थापित करने के लिए चौथी बार टेंडर किया है, जो 12 दिसंबर को खुलेगा। हर साल एक दिसंबर से रैन बसेरे स्थापित हो जाते हैं लेकिन इस बार निगम की लेटलतीफी और लापरवाह की वजह से एक भी रैन बसेरा नहीं बना है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड ने सड़कों पर रहने वाले लोगों के लिए स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ठंड से बचाव के लिए इन लोगों को रैन बसेरों की सख्त जरूरत है लेकिन नगर निगम की धीमी प्रक्रिया के चलते इन्हें राहत मिलने में और देर हो सकती है। हाल ही में निगम ने तीसरी टेंडर की बोली खोली थी, जिसमें दो एजेंसी आई थीं। किन्हीं कारण से उन्हें काम नहीं सौंपा गया है। अब निगम ने फिर 1.61 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसकी बोली 12 दिसंबर को खोली जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को रात का पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सर्दियों के मौसम में शहर के फुटपाथ, पीजीआई व अन्य अस्पताल, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के पास कई बेघर लोग कंबल और कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों में मजदूर, बुजुर्ग और कई बेसहारा शामिल हैं। हर साल नगर निगम 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक शहर के विभिन्न हिस्सों में रैन बसेरे बनाता था। इस बार नगर निगम ने देरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article