फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The victory on home ground increased the happiness of the fans along with the team fourfold

Chandigarh News: घरेलू मैदान पर जीत से टीम के साथ प्रशंसकों की खुशी चार गुना बढ़ी

Wed, 09 Apr 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The victory on home ground increased the happiness of the fans along with the team fourfold
चंडीगढ़।
विज्ञापन

आईपीएल में लगातार हार के बाद आखिर पंजाब किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत मिल ही गई। इससे टीम के साथ प्रशंसकों की खुशी चार गुना बढ़ गई। पीसीए के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर मंगलवार को खेले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांच विकेट पर 201 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स का अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में इस आईपीएल सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले पांच अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के हाथों पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा का सामना करना पड़ा था। वहीं, पिछले सीजन में इस स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने पांच मैच खेले थे। इनमें पंजाब की टीम को केवल एक मैच में जीत मिली थी। चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed