फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The trolley of the garbage car suddenly fell on the driver, died

दर्दनाक : चालक पर अचानक गिर पड़ी कूड़ा गाड़ी की ट्रॉली, दबकर मौत

Sun, 29 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The trolley of the garbage car suddenly fell on the driver,  died
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी के ट्राली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। चालक उदेश कुमार ट्राली के हाइड्रोलिक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच ट्राली उनके ऊपर गिर पड़ी और उनके शरीर का आधा हिस्सा दब गया। गाड़ी पर मौजूद सहायक ने तत्काल मदद के लिए लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे उदेश को बाहर निकाला और जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डोर टु डोर गारबेज कलेक्शन सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि रोजाना की तरह उदेश कुमार शुक्रवार सुबह कूड़ा लेने के लिए गाड़ी लेकर सेक्टर-19 गए थे। वहां गाड़ी का हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया। उदेश ने हाइड्रोलिक को ऊपर करके गाड़ी बंद कर दी। उसके बाद अंदर झुककर हाइड्रोलिक को देखने लगे तभी अचानक ट्रॉली नीचे गिर गई।
विज्ञापन

सैनी ने बताया कि गाड़ी चालू होती है तो ट्रॉली धीरे-धीरे नीचे आती है, लेकिन गाड़ी बंद होने के कारण वह झटके से नीचे आई और उदेश उसमें दब गए। उनका सहायक गाड़ी से थोड़ी दूरी पर खड़ा था। उदेश को गाड़ी में फंसा देख उसने शोर मचाया और लोगों से मदद मांगी। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उदेश की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और उनका एक बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने पत्नी को नौकरी देने का दिया आश्वासन
जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को मेयर सरबजीत कौर और एमओएच डॉ. विनय मोहन पहुंचे। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा ने मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग की। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि मृतक की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार नगर निगम में नौकरी दी जाएगी।

कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
मेयर ने कहा कि इस घटना से सबक लेते हुए और भविष्य में ऐसी कोई दुखद घटना न हो, इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें गाड़ी में छोटी-छोटी खराबियों को अपने स्तर पर ठीक करने के साथ ही क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed