फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The time has come to merge the departments, the seal will be signed in January

विभागों को मर्ज करने का आ गया वक्त, जनवरी में लग जाएगी मुहर

Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
The time has come to merge the departments, the seal will be signed in January
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में विभागों को मर्ज करने पर जनवरी में निर्णय लिया जाएगा। कमेटी की बैठक उसी दौरान होगी, जिसे फाइनल रूप दिया जा जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार पीयू का यह प्रस्ताव परवान चढ़ सकेगा, क्योंकि सीनेट व सिंडिकेट जनवरी में कार्यरत नहीं रहेंगी। ऐसे में वीसी ही इस योजना को कमेटी की सिफारिश पर पास करेंगे।
विज्ञापन

विभागों को मर्ज करने का प्रस्ताव वर्ष 2015 में नैक की टीम ने पीयू के समक्ष दौरे के समय रखा था। पीयू ने कहा था कि वह अगले निरीक्षण तक इस मानक को पूरा कर लेगी। जैसे ही टीम गई तो पीयू ने इस पर काम शुरू किया। फाइलें बनीं और छोटे विभागों को बड़े विभागों में मर्ज करने को लेकर बैठक की गई। प्रस्ताव भी तैयार हुआ, लेकिन यह पास नहीं हो पाया। पिछले साल भी इसे लेकर दो बैठकें हुई, लेकिन उसमें विवाद उत्पन्न हो गया। उस समय इस प्रस्ताव को टाल दिया गया। पीयू लंबे समय तक प्रस्ताव को टाल नहीं सकती, क्योंकि नैक की टीम वर्ष 2022 में पीयू का निरीक्षण करेगी। उस दौरान यह प्रस्ताव पास नहीं मिला तो पीयू को ग्रेड ए से हटाकर बी में भी रखा जा सकता है। हालांकि इसकी संभावनाएं कम हैं, क्योंकि पीयू जनवरी में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाने वाली है। सूत्रों का कहना है कि फाइल आदि बन गई हैं। कमेटी की बैठक होते ही इसे फाइनल रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed