फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The team reached Kambwala to take action, people sat in front of the JCB

Chandigarh News: कैंबवाला में कार्रवाई करने पहुंची टीम, जेसीबी के आगे बैठे लोग

Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
The team reached Kambwala to take action, people sat in front of the JCB
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस की एनफोर्समेंट विंग बुधवार सुबह कैंबवाला में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोग जेसीबी के आगे ही बैठ गए। थोड़ी देर में कांग्रेस और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर गरीब लोगों को तंग कर रहा है। लोगों के भारी विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। कैंबवाला में सुबह 8 बजे इंफोर्समेंट विंग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी। लोगों को कहा गया कि अपना जरूरत का सामान हटा लें क्योंकि वह अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ेंगे। इस बीच स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और सभी ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर में कांग्रेस के कई नेता पहुंच गए। सभी ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस नेता मनोज लुबाना व अन्य सड़क पर ही अन्य नेताओं के साथ बैठ गए। दोपहर तीन बजे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर चलता रहा। एनफोर्समेंट विंग के अधिकारियों ने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं। मनोज लुबाना ने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ गरीब लोगों पर ही की जा रही है। पंजाब के हिस्से में कई लोगों ने काफी अतिरिक्त निर्माण कर रखा है लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही। थोड़ी देर बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा, रामबीर भट्टी, आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंदर यादव समेत कई नेता पहुंचे और उन्होंने भी कार्रवाई का विरोध किया। कड़े विरोध के बाद टीम बैरंग लौट गई। हालांकि, प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि वह वीरवार को भी दोबारा कार्रवाई के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed