फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The team raised questions about the number of patients admitted in the gynecology ward in excess of the beds.

Chandigarh News: गायनी वार्ड में बेड से ज्यादा भर्ती मरीजों पर टीम ने उठाए सवाल

Sat, 27 Sep 2025 06:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:15 PM IST
सार

चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 में क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी ने निरीक्षण किया। टीम ने गायनी वार्ड में एक बेड पर दो मरीजों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और सुधार के निर्देश दिए। सफाई सहित अन्य मानकों की भी समीक्षा हुई।

विज्ञापन
The team raised questions about the number of patients admitted in the gynecology ward in excess of the beds.

विस्तार

जीएमएसएच-16 में क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कमेटी का निरीक्षण, अन्य वार्डों की व्यवस्था की भी समीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कमेटी का निरीक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। टीम ने गायनी ओटी, नियोनेटल यूनिट, पीडियाट्रिक वार्ड, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड और पोस्ट-नेटल वार्ड्स की व्यवस्था का अवलोकन किया और रिकॉर्ड चेक किया। गायनी वार्ड में बेड की अधिकतम संख्या के मुकाबले मरीजों की भर्ती अधिक होने के कारण एक बेड पर दो महिलाओं को रखना पड़ रहा है। इस पर टीम ने गंभीरता से सवाल उठाए और सुधार के निर्देश दिए।

टीम ने विभाग के सफाई, ब्लीचिंग और हाथ धोने के तरीकों सहित अन्य गुणवत्ता मानकों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के कारण गायनी ओटी प्रभावित हुई, और पेंडिंग केस को रात की इमरजेंसी में पूरा किया गया। निरीक्षण में जिन कमियों का पता चला, उन्हें सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु
गायनी वार्ड में एक बेड पर दो मरीज भर्ती
लेबर रूम, एसएनसीयू, एमटीपी ओटी, पीपी यूनिट और बाल चिकित्सा वार्ड की समीक्षा
रिकॉर्ड और सफाई मानकों की जांच
अंतिम दिन शनिवार को इमरजेंसी का निरीक्षण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed