{"_id":"64f78decf462c060390d12a4","slug":"the-tableau-of-radha-krishna-fascinated-the-mind-the-sky-echoed-with-cheers-chandigarh-news-c-16-sml1026-231512-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा गगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा गगन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हिंदू पर्व महासभा की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान की पूजा की गई। श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हाे गया। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां निकाली गईं। इसमें राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान नगाड़ा, बैंड बाजा के साथ भजन गाकर श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया। हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से लंगर भी लगाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा व महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने बताया कि शोभायात्रा सेक्टर-32, 33, 34, 35, 36, 37, 38 और सेक्टर 40 के विभिन्न मंदिरों और मार्केट से होते हुए सेक्टर-39 के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
इन झांकियों ने मोहा मन
चमचमाती एलईडी लाइट से सुशोभित भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय यमुना पार करते हुए श्री वासुदेव, माता यशोदा से अठखेलियां करते हुए बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण व राधा कृष्ण की सुंदर झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा को सभी प्रभु प्रेमियों व धार्मिक संस्थाओं व विहिप के पदाधिकारी व सदस्यों की भागीदारी रही। शहरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को जलपान फल, पकोड़े, दूध आदि बांटे गए।
विज्ञापन
मौके पर हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा, महासचिव कमलेश चंद्र सूरी, मुख्य संरक्षक रमेश मल्होत्रा, वाईके सरना, लक्ष्मी नारायण सिंगला, एलसी बजाज, कर्नल धर्मवीर, अनुज कुमार सहगल, रामधन अग्रवाल, अजय कौशिक, अरुणेश अग्रवाल, प्रेम शमी, जेएल गुप्ता, मोहनलाल गौड़, पदम राय, राजेंद्र गुप्ता, अंकुश गुप्ता, दीपक शर्मा, जतिंदर दलाल, रतनलाल, आदर्श कुमार, संजीव कुमार, जतिंदर, दीपक और नरेश कुमार महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।