फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The swimming pool of Lake Sports Complex will be renovated

Chandigarh News: लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल का होगा नवीनीकरण

Tue, 05 Aug 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The swimming pool of Lake Sports Complex will be renovated
चंडीगढ़।
विज्ञापन

लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल का नवीनीकरण किया जाएगा। इस दौरान फिल्ट्रेशन प्रणाली, टाइलिंग, लॉकर रूम, पूल डेक और दर्शक दीर्घा का आधुनिकीकरण किया जाएगा। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने सोमवार को खेल सचिव प्रेरणा पुरी को यह जानकारी दी। प्ररेणा पुरी खेल विभाग में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करने पहुंची थीं।

निरीक्षण की शुरुआत सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम से हुई। मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने जानकारी दी कि खेल मैदान को उच्च गुणवत्ता वाले टर्फ से फिर से तैयार किया गया है, जिससे बाउंस, ग्रिप और स्थायित्व में सुधार होगा। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए ड्रेनेज प्रणाली को भी उन्नत किया गया है। इसके अलावा चार नई प्रैक्टिस पिचों का निर्माण भी किया गया है। 15 अगस्त तक यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इन सभी कामों के पूरा होने के बाद चंडीगढ़ में प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की क्षमता बढ़ेगी। ऐसी आधुनिक सुविधाएं राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल का दौरा किया
क्रिकेट स्टेडियम के बाद टीम ने लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि स्विमिंग पूल के नवीनीकरण के लिए टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है और यह कार्य वार्षिक शीतकालीन अवकाश के बाद प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के तहत फिल्ट्रेशन प्रणाली, टाइलिंग, लॉकर रूम, पूल डेक और दर्शक दीर्घा का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा टेनिस एवं स्क्वैश कोर्ट के नवीनीकरण के लिए अभियंत्रण विभाग एक रफ कॉस्ट एस्टीमेट भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed