फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The speed of corona increased in the district, 47 corona infected were found

Chandigarh News: जिले में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, मिले 47 कोरोना संक्रमित

Thu, 06 Apr 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The speed of corona increased in the district, 47 corona infected were found
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग काफी तेज कर दी है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं और अगर जाना जरूरी हो तो मास्क जरूर पहनें। इसके अलावा खांसी-जुकाम अगर ज्यादा दिन तक रहे तो डॉक्टर को दिखाने की सलाह भी दी है।बुधवार को लिए गए सैंपल की जांच में 47 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 256 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 47 मरीज संक्रमित आए। वहीं 16 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में 133 कोरोना मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। वहीं एक मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक 101403 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं कोरोना से 1168 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है। लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को प्रेरित किया जा रहा है लेकिन लोग इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

एक हफ्ते में आए कोरोना संक्रमित
4 अप्रैल 22
3 अप्रैल 5
2 अप्रैल 21
1 अप्रैल 12
31 मार्च 10
30 मार्च 17
29 मार्च 16
28 मार्च 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed