फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The smuggler who came out on bail was caught again

Chandigarh News: जमानत पर बाहर आया तस्कर फिर पकड़ा गया

Tue, 16 Sep 2025 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The smuggler who came out on bail was caught again
398 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन

एनडीपीएस के केस में हो चुकी है 10 साल की सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल की टीम ने एक आदतन तस्कर को चरस की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके पास से 398 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को पहले ही एनडीपीएस के केस में सजा हो चुकी है। आरोपी जेल से जमानत पर आने के बाद फिर से नशा तस्करी का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी निवासी आरोपी परवीन कुमार (44) को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में आरोपी को आईटी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी पार्क थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया है।


-------------------------
विज्ञापन

चंडीगढ़ और हिमाचल में केस
जांच में पता चला है कि परवीन लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय है। साल 2016 में उसे 1.2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसमें अदालत ने उसे 10 साल कैद और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। साल 2019 में भी वह हिमाचल प्रदेश (बिलासपुर) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा 2007 में उस पर चोरी का केस भी दर्ज है। जमानत पर छूटने के बाद भी उसने नशे का धंधा नहीं छोड़ा और अब फिर से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed