{"_id":"6901227601836ff3ec03076d","slug":"the-shop-was-opened-without-paying-the-license-fee-and-the-excise-department-prepared-to-file-an-fir-chandigarh-news-c-16-pkl1079-856192-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिना लाइसेंस फीस दिए सील तोड़ ठेका खोला, आबकारी विभाग ने एफआईआर की तैयारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिना लाइसेंस फीस दिए सील तोड़ ठेका खोला, आबकारी विभाग ने एफआईआर की तैयारी की
विज्ञापन
चंडीगढ़। शराब कारोबारी चौजर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आबकारी एवं कराधान (एक्साइज एंड टैक्सेशन) विभाग ने बिना लाइसेंस फीस दिए सरकारी सील तोड़कर ठेके खोलने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की फाइल तैयार कर दी है।
सोमवार देर रात विभाग ने शहर के 16 शराब ठेके सील किए थे क्योंकि उनकी लाइसेंस फीस जमा नहीं कराई गई थी। इनमें से 14 ठेके अकेले कारोबारी चौजर के थे। मंगलवार सुबह चौजर ने बिना लाइसेंस फीस जमा किए ही दो ठेकों पर लगी सरकारी सील तोड़कर दुकानें खोल लीं। जब यह बात आबकारी विभाग के अधिकारियों को पता चली तो एरिया ईटीओ और इंस्पेक्टर टीम मौके पर भेजी गई, जिसने दोनों ठेकों को फिर से सील कराया। इस दौरान विभाग ने पूरा घटनाक्रम वीडियोग्राफी में रिकॉर्ड किया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार यूटी आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में शराब कारोबारी चौजर पर सरकारी सील तोड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ने देर रात विभाग को जांच पूरी कर नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब चौजर के ठेकों पर कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी लाइसेंस फीस समय पर जमा न करने के कारण उसके कई ठेके विभाग द्वारा सील किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब तक लाइसेंस फीस जमा नहीं होती, तब तक ठेका चालू नहीं किया जा सकता। इस बार ठेकेदार ने बिना फीस जमा किए मनमाने ढंग से सील तोड़कर ठेका खोल लिया जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।