{"_id":"6a6a6c0f9c86990b2300fb38","slug":"the-shiva-temple-will-resound-with-chants-of-har-har-mahadev-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1083372-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हर हर महादेव के जयकारे से गूंजेगा शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हर हर महादेव के जयकारे से गूंजेगा शिवालय
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान शिव का प्रिय मास सावन का शुभारंभ वीरवार से शुरू होगा। मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। सुबह मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और शाम में भगवान शिव का भव्य शृंगार होगा। मंदिरों में सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सेक्टर 24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में हर रोज रुद्राभिषेक होगा। रुद्राभिषेक पूजा का समय सुबह 4 से 5.30, दोपहर 12 से 2, 2 से 4 व सायं 5.30 से 7:30 तक पूजा होगी। मंदिर के प्रबंधक संजीव भारती व सह प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि अभी तक 70 शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक पूजा बुक करवा ली है। श्रावण मास में नित्य प्रति सायं भोलेनाथ जी को खीर व देसी घी के पूड़े का प्रसाद लगेगा और आरती उपरांत प्रसाद वितरण होगा। श्रावण शिवरात्रि पर्व पर 11 अगस्त शाम में 31 परिवारों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक पूजा की जाएगी। रक्षाबंधन पर्व पर रात्रि रुद्राभिषेक पूजा समापन पर भव्य आरती व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि मंदिर में हर रोज भगवान का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक होगा। शनिवार को महाकाल का स्वरूप बनेगा।
सेक्टर 20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि सावन में भगवान का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और शाम में भगवान का शृंगार होगा।
विज्ञापन
सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में हर रोज खीर और मालपुआ का प्रसाद वितरित होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने बताया कि सुबह जलाभिषेक होगा।
सेक्टर 28 के खेड़ा शिव मंदिर में हर रोज शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री प्रवचन करेंगे।
सेक्टर 22 के श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण कथा होगी।