फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The second phase of the war against drugs campaign begins in Amritsar.

Chandigarh News: अमृतसर में युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

Sat, 10 Jan 2026 06:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
The second phase of the war against drugs campaign begins in Amritsar.
अमृतसर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हलका राजासांसी के गांव बचीविंड से की गई। अभियान की अगुवाई हलका इंचार्ज सोनिया मान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत सेक्रेटरी हरविंदर सिंह सरपंचों, पंचों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक 12 गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। हरविंदर सिंह ने लोगों से अपील की कि नशा बेचने वालों और नशे के आदी व्यक्तियों की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दें। उन्होंने बताया कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सरकारी खर्च पर नशा छुड़ाओ केंद्रों में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान 23 जनवरी तक चलेगा, जिसके तहत कुल 83 गांवों को कवर किया जाएगा। हलका इंचार्ज सोनिया मान ने कहा कि नशा छोड़ने वाले युवाओं को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed