{"_id":"69d947069e1d118d780694a6","slug":"the-second-accused-who-chandigarh-news-c-16-pkl1049-992652-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अवैध शराब तस्करी मामले में भागा हुआ दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अवैध शराब तस्करी मामले में भागा हुआ दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-24 में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद होने के मामले में पुलिस ने भागे हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे आरोपी रोहतक निवासी मामन को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामला 6 अप्रैल का है, जब सेक्टर-24 के गुजरात भवन के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 1411 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए थे। उस दौरान एक आरोपी मामन मौके से भागने में सफल हो गया था, जबकि उसका साथी कार समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मलोया स्थित ठेके के पास बने एक गोदाम से शराब भरी थी। आरोपी इसकी बिहार सप्लाई करते थे।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने गाड़ी के साथ छेड़छाड़ (टेंपरिंग) कर उसे तस्करी के लिए इस्तेमाल किया था। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ दी है।