फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The salon owner committed suicide after shooting and killing his two daughters and wife.

Chandigarh News: सैलून मालिक ने दो बेटियों, पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद की खुदकुशी

Thu, 08 Jan 2026 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The salon owner committed suicide after shooting and killing his two daughters and wife.
-रात को मारी गोली, सुबह पड़ोसी को पता लगा, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

----
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शहर के हरमन नगर में एक सैलून के मालिक ने बुधवार रात अपनी दो बेटियों (एक दस साल व दूसरी छह साल) व पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम संग वारदात स्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि वीरवार सुबह हरमन नगर निवासी अमनदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने अपनी दो छोटी बेटियों (मनवीर कौर व प्रनीत कौर) और पत्नी जसवीर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। एसएसपी ने बताया कि अमनदीप के घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसी कर्मजीत सिंह ने देखा कि सुबह बच्चे खेलने के लिए नहीं निकले और अमनदीप खुद भी बाहर नहीं निकला। उसने उनके घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा किसी तरह खोला। अंदर देखा कि चारों मृत पड़े थे। सबकी मौत गोली लगने से ही हुई थी।अमनदीप के हाथ में पिस्तौल थी। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर देखा जा रहा है कि क्या यह अमनदीप ने खुद सभी को गोली मारी है या फिर किसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना का कारण स्पष्ट नहीं
एसएसपी ने कहा कि गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है। पड़ोसी काबल सिंह ने बताया कि यह रात की घटना है लेकिन सुबह जब परिवार का कोई भी सदस्य साढ़े दस बजे तक भी बाहर नहीं निकला तब इस बात का पता चला। अमनदीप मिलनसार व्यक्ति था। ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed