फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The roster proposal was to go to the Senate meeting, if it was not included, then there was resentment among the employees

सीनेट की बैठक में जाना था रोस्टर प्रस्ताव, नहीं शामिल किया तो कर्मचारियों में आक्रोश

Tue, 04 Jan 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The roster proposal was to go to the Senate meeting, if it was not included, then there was resentment among the employees
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने एससी-एसटी, बीसी वेलफेयर एसोसिएशन से वादा किया था कि सीनेट की पहली बैठक में रोस्टर का प्रस्ताव जाएगा, लेकिन प्रस्ताव सूची बाहर आते ही कर्मचारी हैरत में रह गए। उनमें आक्रोश पनप गया। उन्होंने पीयू प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। कहा कि रोस्टर का प्रस्ताव शामिल करें अन्यथा कर्मचारी दूसरा कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

देश के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में रोस्टर लागू हो चुका है, लेकिन पीयू आज तक नहीं कर पाई। हालांकि, दो बार प्रस्ताव तैयार किया गया था और पहले सीनेट में ले जाया गया, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। कुछ कमियां निकाल दीं। उसके बाद कर्मचारियों ने एससी आयोग, यूजीसी से लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा। इसके बाद यूजीसी से लेकर आयोग ने पीयू पर दबाव बनाया और रोस्टर पर काम करने को कहा। इसके साथ ही पीयू की वेबसाइट पर भी इसे दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष हरप्रीत सिंह का कहना है कि पीयू ने इसके बाद आश्वासन दिया था कि सीनेट का गठन होने के बाद पहली बैठक में यह प्रस्ताव पास करवाएंगे, लेकिन रोस्टर का प्रस्ताव तक नहीं लाया गया। इसे लेकर वीसी से अनुरोध किया गया है। यदि रोस्टर का प्रस्ताव शामिल नहीं होगा तो कर्मचारी दूसरा रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed