फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The road from PU gate number one to Law Auditorium will remain closed for the general public.

Chandigarh News: पीयू गेट नंबर एक से लॉ ऑडिटोरियम का रास्ता आम जनता के लिए रहेगा बंद

Sat, 23 Dec 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The road from PU gate number one to Law Auditorium will remain closed for the general public.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में होने जा रही चौथे वैश्विक पुरातन छात्र सम्मेलन में उप राष्ट्रपति के आने से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुबह साढ़े 11 से शाम पांच बजे तक गेट नंबर एक से लॉ ऑडिटोरियम तक का रास्ता आम जनता के लिए बंद रहेगा और इसे वीवीआईपी मार्ग घोषित किया है।
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी को गाड़ियां निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में लगाने की सलाह दी गई है। किसी की गाड़ी रास्ते पर खड़ी दिखी तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से गाड़ी उठा ली जाएगी। गेट नंबर एक आम जनता के लिए सुबह छह बजे से लेकर साढ़े 11 तक खुला रहेगा। उसके बाद शाम पांच बजे तक किसी भी गाड़ी काे अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गेट नंबर दो और तीन सभी के लिए खुले रहेंगे। दोपहर ढाई बजे लॉ ऑडिटोरियम में पुरातन छात्र सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम होगा और संबंधित विभागों में पूर्व विद्यार्थी जाएंगे। लॉ ऑडिटोरियम की ओर शिरकत कर रहे अतिथि बॉटनी विभाग की पार्किंग में गाड़ियां लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article