फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Rattan Lal Kataria Memorial All India Cricket Tournament will be played from 1

Chandigarh News: रतन लाल कटारिया मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट एक से खेला जाएगा

Tue, 22 Apr 2025 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Rattan Lal Kataria Memorial All India Cricket Tournament will be played from 1
चंडीगढ़।
विज्ञापन

प्रथम रतनलाल कटारिया मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 खेला जाएगा। इसके मुकाबले 1 से 18 मई 2025 तक चंडीगढ़ के बाबा बालकनाथ क्रिकेट ग्राउंड कैंबवाला, आईवीसीए मैदान डेराबस्सी और टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा। सभी मैच बीसीसीआई के नियमों के अनुसार खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट समिति की संयोजक बंतो कटारिया और हरियाणा खेल कल्याण संघ के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि पूरे देश से कुल 10 से 12 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। विजयी टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये ट्रॉफी मिलेगी। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के साथ क्रिकेट उपकरण और ट्रॉफी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 से 12 टीमों को दो पूल में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम कम से कम चार लीग मैच खेलेंगी। प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल 14 मई को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला और फाइनल मैच भी 18 मई को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed