{"_id":"6477b19b48a9196dee04336e","slug":"the-rain-exposed-the-administration-waterlogging-at-many-places-people-were-upset-chandigarh-news-c-16-sml1026-153745-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, जगह-जगह जलभराव, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, जगह-जगह जलभराव, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को मॉनसून से पहले हुई बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश से शहर में जगह जगह जल भराव हो गया। इस कारण लोग परेशान दिखे। वहीं, गांव हल्लोमाजरा में बारिश होने के बाद सड़कें दिखनी बंद हो गईं। हल्लोमाजरा की पोेस्ट ऑफिस रोड पर दो फुट तक पानी भर गया। पानी भरने से लोगों के घरों में पानी घुस गया। पानी इतना ज्यादा भरा था कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाना मुश्किल हो गया। पानी भरने से लोगों के दोपहिया वाहन खराब हो गए। वहीं कारों में भी पानी भर गया। स्थानीय निवासी केजे सिंह ने बताया कि हर बार बारिश में हल्लोमाजरा की सड़कों पर पानी भर जाता है। बारिश के पानी में सीवरेज का पानी भी मिल जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहता है जिस कारण बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है। यह समस्या चार सालों से बनी हुई है। इस समस्या को कोई भी अधिकारी और कर्मचारी देखने के लिए नहीं आता।
सेक्टर-26 मंडी में गड्ढों में भरा पानी, तैरने लगी सब्जियां
दूसरी ओर सेक्टर-26 मंडी में भी हालत ज्यादा ठीक नहीं दिखे। मंडी में टूटी सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। बारिश के पानी में मंडी में कूड़े के ढेर में पड़ी गली सड़ी सब्जियां तैरने लगीं। इसकी वजह से बदबू फैल गई। मंडी मेें जगह जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। दुकानदार मोहित सूद ने बताया कि कई सालों से मंडी के हालात में कोई सुधार नहीं आया। लगता है प्रशासन और नगर निगम को यहां के हालात से कोई लेना देना नहीं है। हर बार बारिश में दुकानदारों और ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। बारिश का पानी कई दिनों तक मंडी मेें भरा रहता है।