फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Prakash of Sri Guru Granth Sahib will not be held during Anand Karaj ceremonies at marriage palaces, resorts, and parks.

Chandigarh News: मैरिज पैलेस, रिसॉर्ट व पार्कों में आनंद कारज के दौरान नहीं होगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश

Sun, 28 Dec 2025 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
The Prakash of Sri Guru Granth Sahib will not be held during Anand Karaj ceremonies at marriage palaces, resorts, and parks.
-श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक में जारी किया गया हुक्मनामा
विज्ञापन

-कहा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में पंजाब सरकार हस्तक्षेप न करे
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। हुक्मनामा में कहा गया है कि अब किसी भी मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, व्यावसायिक फार्म हाउस या अन्य गैर धार्मिक स्थानों पर आनंद कारज के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नहीं किया जा सकेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले आयोजकों, रागी जत्थों और स्थान मालिकों के खिलाफ सिख परंपराओं के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्पष्ट किया कि 328 पावन स्वरूपों से जुड़े मामले में पंजाब सरकार का हस्तक्षेप अनुचित है। यह मामला पूरी तरह पंथक और धार्मिक है जिसे एसजीपीसी अपने संस्थागत ढांचे के तहत सुलझा सकती है। पांच सिंह साहिबान ने एडवोकेट ईश्वर सिंह जांच आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा इस विषय का दुरुपयोग करना गलत है।
विज्ञापन

एसजीपीसी और पुलिस की भूमिका
बैठक में यह भी कहा गया कि पंजाब पुलिस ने कई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जबकि मामूली मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। एसजीपीसी के आंतरिक मामलों में सरकार या पुलिस का हस्तक्षेप पूरी तरह अनुचित है। वर्ष 2015-16 में प्रकाशन में अनियमितताओं के कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों से जुड़ा विवाद सामने आया। एसजीपीसी की जांच में यह पाया गया कि स्वरूप गायब नहीं हुए थे, बल्कि रिकॉर्ड में अनियमितताएं थीं। इस पर सत्कार कमेटी संतुष्ट नहीं हुई और लगातार कार्रवाई की मांग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख इतिहास पर डिजिटल कंटेंट पर रोक
पांच सिंह साहिबान ने सिख इतिहास पर आधारित फिल्मों, एनिमेशन और एआई वीडियो बनाने पर भी रोक लगा दी। एसजीपीसी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी डिजिटल कंटेंट तैयार करना निषिद्ध होगा। जत्थेदार ने खालसा दीवान के प्रतिनिधियों को 5 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब में तलब करने और अमृतपान नहीं करने वाले सदस्यों की सदस्यता रद्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article