{"_id":"6901214669cbce60a10b542d","slug":"the-plaza-is-now-in-a-dilapidated-condition-with-broken-tiles-chandigarh-news-c-16-pkl1091-856378-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्लाजा अब बदहाली का शिकार, टूटी टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्लाजा अब बदहाली का शिकार, टूटी टाइलें
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की शान और पहचान माना जाने वाला सेक्टर-17 प्लाजा अब बदहाली की तस्वीर बनता जा रहा है। बाजार में जगह-जगह टूटी टाइलें, गंदगी और अवैध वेंडरों का जमावड़ा आम बात हो गई है। यहां की पार्किंग व्यवस्था भी पूरी तरह अव्यवस्थित है। एंट्री और एग्जिट पॉइंट तक स्पष्ट नहीं, जिससे वाहन खड़ा करने में काफी समय लग जाता है।
बाजार के अधिकांश हिस्सों में टाइलें जर्जर हालत में हैं। आसपास कचरे के ढेर लगे रहते हैं। यहां मौजूद अस्पताल सीएमसी के डॉक्टर डॉ. राम सिंह का कहना है कि यह प्लाजा कभी शहर की पहचान हुआ करता था लेकिन अब इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। गलियारों में अवैध कब्जे और सफाई की कमी ने इस मार्केट की रौनक पूरी तरह फीकी कर दी है। यहां तक कि साइकिल स्टैंड बाहर होता था उसे अंदर कर दिया गया है। उनके अस्पताल के पास ही गंदगी और टूटी टाइलें नजर आती हैं।
हर जगह नजर आएगी गंदगी
यहां आए पर्यटक मुकेश ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। प्लाजा मार्केट की बहुत तारीफ सुनी थी लेकिन यहां कई जगह कूड़े के ढेर और बाकी कई तरह की गंदगी नजर आ रही है। सफाई करने के बाद कूड़े को उठाया नहीं गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ व्यापार मंडल और सेक्टर-17 व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्डा का कहना है कि इसको लेकर कई बार प्रशासन और नगर निगम के स्तर पर बात की गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्लाजा को बेहतर किया जाना था। बेहतर होना तो दूर की बात है यहां के हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं। यहां तक कि लोगों के बैठने के लिए बने बेंच पर गंदगी फैली रहती है। इसकी वजह से यहां आने वाले लोग इसपर बैठना पसंद नहीं करते हैं।