फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The play depicted the tensions and family conflicts between two generations.

Chandigarh News: नाटक ने दो पीढ़ियों के आपसी तनाव और पारिवारिक संघर्ष को दर्शाया

Sat, 28 Mar 2026 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The play depicted the tensions and family conflicts between two generations.
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में शुक्रवार को विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फिल्म राइटर जगदीप ने अपने अनुभव साझा किए और लेखक बनने की यात्रा बताई। उन्होंने कहा कि “हमें करामात की नहीं, मुलाकात की जरूरत है, क्योंकि यह संवाद को जन्म देती है।”
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विश्व रंगमंच दिवस के संदेश के पंजाबी अनुवाद से हुई, जिसे शब्दीस ने साझा किया। यह संदेश फिल्म अभिनेता विलियम डिफोय का था, जिसमें उन्होंने रंगमंच की सोच को चुनौती देने वाली शक्ति और उसकी वैश्विक प्रासंगिकता को बताया।
विज्ञापन

इसके बाद सार्थक रंगमंच पटियाला की टीम ने डॉ. लक्खा लहरी के निर्देशन में नाटक पीढ़ी दर पीढ़ी का मंचन किया। यह कामता नाथ की कहानी का नाटकीय रूपांतरण है और दो पीढ़ियों के आपसी तनाव व पिता-पुत्र संबंधों को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक की विशेषता यह रही कि कलाकार दर्शकों के सामने ही कपड़े बदलते हुए नए रोल में ढलते थे। पिता, पुत्र और पत्नी की भूमिकाओं में कर्मन सिद्धू ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम ने दर्शकों को नाट्य कला और संवाद की महत्ता का अनुभव कराया। इस मौके पर डॉ. आत्मजीत, अते सिंह, जगजीत सरीन और महिंदर डोगरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed