फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The plane kept circling in the sky, landed in Amritsar when the fuel got low

Chandigarh News: आसमान में चक्कर काटता रहा विमान, ईंधन कम होने पर अमृतसर में करवाया लैंड

Wed, 16 Jul 2025 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
The plane kept circling in the sky, landed in Amritsar when the fuel got low
-सुबह 11 बजे मुंबई से भरी थी उड़ान, 11.55 पर दिल्ली में होना था लैंड
विज्ञापन

-भारी एयर ट्रैफिक के चलते नहीं मिली अनुमति, 1.20 बजे तक आसमान में घूमता रहा
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मुंबई से उड़ान भरकर दिल्ली जा रहा रहा एअर इंडिया के विमान को जब भारी एयर ट्रैफिक के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो विमान करीब एक घंटे तक आसमान में ही चक्कर काटता रहा। इसके बाद जब पायलट को ईंधन कम होने का सिग्नल मिला तो तुरंत इसे अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया और सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

एअर इंडिया के विमान ए-320 ने सुबह 11 बजे मुंबई से उड़ान भरी जबकि इसका सही समय 10.30 बजे का था। विमान को करीब 12.30 पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विमान को लैंड करवाने संबंधी सूचित किया गया। भारी एयर ट्रैफिक के चलते यह लैंड नहीं हो पाया। इसके बाद पायलट को 1.20 बजे सूचना दी गई कि विमान को लैंड करवाने में देरी हो सकती है। लेकिन पायलट को ईंधन कम होने का सिग्नल मिलने लगा। ऐसे में विमान में केवल 20 मिनट ही और उड़ने का ईंधन बचा था। आपात स्थिति में विमान को तुरंत श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया और सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed